डाइट पेण्ड्रा में मनाई गई संत तुलसीदास जी और मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती

डाइट पेंड्रा में साहित्य जगत की दो महान विभूतियों की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के अकादमिक सदस्यों शांति पेन्द्रों, संगीता सोनी, श्वेता तिवारी के साथ उपप्राचार्य आभा सिंह ने तुलसीदास जी और प्रेमचंद जी की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दीप प्रज्वलन किया गया। भक्ति काल के महान समाज सुधारक और रचनाकार संत तुलसीदास जी और उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती के अवसर पर डी.एल.एड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक शुभम साहू ने प्रेमचंद जी का जीवन परिचय तथा अविनाश एक्का ने संत तुलसीदास जी का जीवन परिचय प्रस्तुत किया।
नोबेल चंद्रा ने प्रेमचंद जी के साहित्य की सुंदर समीक्षा प्रस्तुत की वहीं इशा रानी ने संत तुलसीदास जी के साहित्य की समीक्षा प्रस्तुत की। साथ ही लोकेश्वर साहू ने तुलसीदास के राम प्रेम पर उद्बोधन दिया तथा साक्षी धुर्वे ने संत तुलसीदास जी के दोहे गाकर उनकी सुंदर व्याख्या प्रस्तुत की । अंकित राय ने संत तुलसीदास जी के जीवन की घटनाओं का प्रस्तुतीकरण किया वहीं आरती पांडे ने संत तुलसीदास जी की साहित्यिक उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
संस्थान के व्याख्याता श्री कौशल प्रसाद राव और श्री भरत कुमार सोनी जी ने तुलसीदास जी की सार्थक चौपाइयां गाई और उनका जीवन से संबंध का विश्लेषण प्रस्तुत किया ।संपूर्ण कार्यक्रम छात्राध्यापकों के लिए ज्ञान और संस्कृति की दृष्टि से अत्यंत उपयोगी रहा। कार्यक्रम की समन्वयक संस्थान की व्याख्याता रश्मि नामदेव थी सहयोगी के रूप में व्याख्याता सुनीता लकड़ा जी ने कार्य किया। कार्यक्रम में मंच संचालन बनमाली प्रसाद वासुदेव सर जी के द्वारा किया गया और कार्यक्रम के अंत में संस्थान की उपप्राचार्य आभा सिंह ने आभार प्रदर्शन कर छात्र अध्यापकों को आशीर्वचन प्रदान किए ।




