चक्रधरपुर और झारखंड के ख्याति प्राप्त चित्रकार शुभाशीष चटर्जी ने प्रसिद्ध लोक गायिका स्वर्गीय शारदा सिन्हा को दी हाथों से बनाए तस्वीर भेंट कर श्रद्धांजलि

2 Min Read
Advertisement

16 नवम्बर को श्राद्ध कार्यक्रम में पटना स्थित उनके आवास पर लगाया गया शुभाशीष चटर्जी की उकेरी तस्वीर

चक्रधरपुर। राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फलक पर लोकगीत, संगीत और भारतीय संस्कृति का परचम लहराने वाली स्वर कोकिला पद्मभूषण शारदा सिन्हा के निधन पर पूरा देश मर्माहत है।

16 नवंबर को पटना में आयोजित उनके श्राद्ध अनुष्ठान में चक्रधरपुर और झारखंड के ख्याति प्राप्त चित्रकार और कलाकार शुभाशीष चटर्जी (गोजाल दा) द्वारा अपने हाथों से उनका स्केच बना कर अपने अंदाज में आदरांजलि दी गई। उपस्थित परिजनों एवं गणमान्य लोगों ने स्केच और उनके स्नेहभाव की अत्यंत प्रशंसा की। श्राद्ध अनुष्ठान में पद्मभूषण शारदा सिन्हा के भतीजे चक्रधरपुर रेल मंडल के राजभाषा विभाग के प्रमुख और प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार एवं समाजसेवी रणविजय कुमार ने सपरिवार पटना जा कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया और पारिवारिक कार्यक्रम में भागेदारी की।

उनके निधन पर महामहिम राष्ट्रपति महोदया, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद , महामहिम राज्यपाल, माननीय प्रधानमंत्री , गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, अन्य मंत्रीगण, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा सहित विभिन्न राज्यों के माननीय मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, लगभग सभी दलों के राष्ट्रीय अध्यक्ष, उच्च पदाधिकारी, विभिन्न माननीय केंद्रीय मंत्रीगण, सत्ता पक्ष, विपक्ष के सभी शीर्ष नेतागण,पूर्व मंत्रीगण, सांसद, विधायक, विधान पार्षद, उच्च पदाधिकारीगण, खान सर सहित शिक्षा, संगीत, साहित्य और प्रशासन से जुड़े सभी बड़े हस्ताक्षर, बॉलीवुड और क्षेत्रीय भाषाओं के नामचीन कलाकारों सहित परिजनों और लाखों प्रशंसकों ने पद्मभूषण स्वर कोकिला शारदा बुआ के घर आ कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनकी श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। कई लोगों ने अपने संदेशों के माध्यम से उन्हें नमन किया। चक्रधरपुर रेल मंडल के कई अधिकारियों सहित शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी शारदा सिन्हा को संदेश के माध्यम से श्रद्धांजलि दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *