
चक्रधरपुर। भारत सरकार के रेल मंत्रालय व और रेलवे बोर्ड ने 15 सिंतबर को टाटानगर से उद्धाटन होने वाले दो जोड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की समय सारिणी जारी कर दी है।
ट्रेन नंबर 20892 ब्रह्मपुर टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस ब्रह्मपुर से 05.15 बजे खुलेगी। यह टेन बालुगांव 05.43 बजे पहुचेगी और 05.45 बजे खुलेगी। खुर्दा रोड 06.40/06.6.50 भुवनेश्वर 07.15/ 07.20 कटक 07.38/ 07. 40 जखापुरा 08.23/ 08.25 हरिचंदनपुर 09.18/ 09.20 केंदुझरगढ़ 10.05/10.10 बांसपानी 11.28/11.30 चाईबासा 13.00/13.02 और यह ट्रेन टाटानगर 14 बजकर 20 मिनट पर पहुंचेगी।
उसी प्रकार ट्रेन नंबर 20891 टाटानगर ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस टाटानगर से 14.50 बजे खुलेगी। यह ट्रेन चाईबासा 15.55/15.57 बांसपानी 17.20/17.22 केंदुझरगढ़ 18.20/18.22 हरिचंदनपुर 19.03/19.05 जखपुरा 20.05/ 20.07 कटक 21.00/21.02 भुवनेश्वर 21.15/ 21.20 खुर्दा रोड 21.35/21. 45 बालुगांव 22.43/ 22. 45 और यह ट्रेन ब्रह्मपुर 23 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी। टाटानगर वंदेभारत एक्सप्रेस की दो रेल प्रत्येक के 8-8 चेयर कार कोच उपलब्ध होंगे। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी। इस ट्रेन का ठहराव चाईबासा बांसपानी, केंदुझरगढ़, हरिचंदनपुर, जखपुरा, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड और बालुघाट में होगा।
हावड़ा राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस
ट्रेन नंबर 20871 हावड़ा राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस हावड़ा से 06.00 बजे खुलेगी। यह ट्रेन खड़गपुर 07.30/07.32 टाटानगर 09.15/09.20 चक्रधरपुर 10.08/10.10 मिनट और राउरकेला 13.40 मिनट पर पहुंचेगी। उसी प्रकार ट्रेन नंबर 20872 राउरकेला हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 13.40 मिनट पर राउरकेला से खुलेगी। यह ट्रेन चक्रधरपुर 15.15/15.17 टाटानगर 16.05/16.10 खड़गपुर 17.58/18.00 और यह हावड़ा 19.40 बजे पहुंचेगी। मंगलवार छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलने वाली 8 चेयर कार कोच युक्त एक रेक वाली इस ट्रेन का ठहराव चक्रधरपुर, टाटानगर, खड़गपुर में दिया गया है।
टाटानगर पटना वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी
चक्रधरपुर। ट्रेन नंबर 20893 टाटानगर पटना वंदे भारत एक्सप्रेस 05,30 बजे टाटानगर से खुलेगी। चांडिल मेंं इसका समय 06.00/06.02 मुरी 07.13/7.15 बोकारो स्टील सिटी 08.08/ 08.10 नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो 08.53/ 08.55 पारसनाथ 09.05/09.07 कोडरमा 09.53/09.55 गया 11.05/11.10 और यह ट्रेन पटना 12. 45 बजे पहंुचेगी। ट्रेन नंबर 20894 पटना टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस पटना से 14.14 बजे खुलेगी। यह ट्रेन गया 15.30/15.35 कोडरमा 16.38/16.40 पारसनाथ 17.43/17.45 एनएससीबी गोमो 17.48/18.00 बोकारो स्टील सिटी 18.45/ 1847 मुरी 19.23/19.25 चांडिल 20.23/20.25 और यह ट्रेन टाटानगर 21.30 मिनट पर पहुंचेगी। सप्ताह में सोमवार को छोड़कर 6 दिन चलने वाली एक रेक एवं 8 चेयरकार युक्त ट्रेन का ठहराव चांडिल, मुरी. बोकारो स्टील सिटी, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, गया में दिया गया है।