छत्तीसगढ़

विशाल हिंदू सम्मेलन का किया गया आयोजन

Advertisement

सर्व हिंदू समाज द्वारा बचरवार बस्ती में दिनांक 28 दिसंबर 2025 दिन रविवार को किया गया।  हिंदू जागरण की दिशा को नई ऊर्जा एवं चेतना प्रदान करने हेतु सर्व हिन्दू समाज द्वारा सनातन संस्कृति सनातन धर्म एवं सामाजिक एकता के प्रतीक विशाल हिंदू सम्मेलन किया गया। इस अवसर पर बचरवार नयापारा ग्राम के बच्चों द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम कर प्रस्तुतिकरण किया गया। साथ ही इसमें हनुमान चालीसा का पाठ एवं भारत माता की आरती कर सर्व समाज के वरिष्ठों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में बचरवार बस्ती में निवासरत समस्त समाज के प्रतिनिधियों का तिलक लगाकर अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री नरेश सिंह ठाकुर जी, अधिवक्ता बिलासपुर ने अपने उद्बोधन में सनातन समाज की एकता और सौहार्द्र के लिए लोगों को प्रेरित किया।

साथ ही इस अवसर पर ग्राम के विविध समाज के प्रतिनिधियों तथा मातृशक्तियों ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को कलम पुस्तिका प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में विशाल हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, विविध समाज के निवासरत ग्रामवासी, मातृशक्तियों सहित बचरवार, बंधी, पण्डरीपारा, चौबेपारा, नयापारा, खचरवारपारा से बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button