दुकान से नगदी एवं सामान चोरी के मामले में सरगुजा पुलिस की त्वरित कार्यवाही, मामले का आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

आरोपी के कब्जे से दुकान से चोरी किया गया सामान किया गया बरामद, मामले में शामिल अन्य फरार आरोपी का किया जा रहा पतातलाश

सरगुजा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम में मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी पंकज कुमार गुप्ता साकिन पर्री थाना दरिमा द्वारा दिनांक 01/09/24 कों थाना दरिमा आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी दिनांक 27/08/24 कों दुकान बंद कर अपने घर चला गया था

कि अगले दिन 28/08/24 कों सुबह दुकान आकर देखा तो प्रार्थी के दुकान का ताला टुटा हुआ था प्रार्थी द्वारा दुकान के अंदर जाकर देखने पर पता चला कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा कुल 15 हजार रुपये नगद एवं प्रिंटर मशीन, मोबाइल फ़ोन एवं अन्य सामान रुपये चोरी कर लिया गया हैं, मामले में प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 120/24 धारा 331(4), 305, 3(5) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कत मामले में शामिल आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी की पहचान कर पकड़कर पूछताछ किया गया  जो आरोपी द्वारा अपना नाम विपेंद्र राजवाड़े उम्र 20 वर्ष साकिन सिंगीटाना थाना लखनपुर का होना बताया

आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपने साथी के साथ मिलकर दुकान में चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया,आरोपी के कब्जे से ब्लूटूथ स्पीकर 03 नग, की पैड मोबाइल 02 नग एवं हैडफ़ोन 03 नग बरामद किया गया हैं, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ़्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना दरिमा से सहायक उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक नारायण चौधरी, आरक्षक संजय केरकेट्टा, जगेश्वर बघेल शामिल रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *