गुआ शहीद दिवस को लेकर हुआ बैठक, 

By
Advertisement
Advertisement

विधायक सुखराम उरांव की अध्यक्षता में  8 सितंबर को मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन के गुआ आगमन को लेकर हुई चर्चा         

चक्रधरपुर। आगामी 8 सितम्बर गुआ शहीद दिवस को लेकर गुआ डायरेक्टर बंगला गेस्ट हॉउस में जिला अध्यक्ष सह विधायक श्री सुखराम उरांव के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में झामुमो जिला अध्यक्ष श्री सुखराम उरांव ने कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देते हुय कहे शहीद दिवस में राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, माननीय मंत्री गण, माननीय सांसद, माननीय विधायक गण के अलावे हज़ारो झामुमो कार्यकर्ता गण शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

बैठक में शहीद दिवस को सफल बनाने के लिये विधानसभा स्तरीय संचालन समिति और जिला स्तरीय संचालन समिति का भी गठन किया गया। बैठक में झामुमो जिला सचिव सोनाराम देवगम, जिला परिषद अध्यक्ष सुश्री लक्ष्मी सुरीन , जिला उपाध्यक्ष राहुल आदित्य, प्रेम गुप्ता, इज़हार राही,नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष चूमन लाल लागुरी, सचिव मनोज लागुरी, रिमू बहादुर, अलोक अजय टोप्पो,

बृंदाबन गोप,बामिया माझी,मो० तबारक सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन के   गुआ शहीद स्थल पहुंचकर शहीदों को सम्मान देने के कार्यक्रम में भारी से भारी संख्या में लोगों को शामिल होकर शहीदों को सम्मान देने के कार्यक्रम को सफल बनाने  का आह्वान किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *