मरवाही भवंर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में स्वर्गीय भवंर सिंह पोर्ते की 81 वी जयंती मनाई गई

By
Advertisement

मरवाही भवंर सिंह पोर्ते महाविद्यालय में स्वर्गीय भवंर सिंह पोर्ते की 81 वी जयंती मनाई गई। मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची भवंर सिंह पोर्ते की सुपुत्री अर्चना पोर्ते जी और क्षेत्रीय नेताओं के साथ स्वर्गीय भवंर सिंह पोर्ते जी के प्रतिमा में दीप प्रज्ज्वलित कर उनके प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया

स्वर्गीय भवंर सिंह पोर्ते को उनकी सुप्त्री अर्चना पोर्ते ने उनके जीवन को याद करते हुए कहा की भंवर सिंह पोर्ते जी अपने जीवन को लोगों के प्रति सेवा भाव में समर्पित किए, वह एक आदर्श चरित्र ईमानदार सरल सहज व्यक्तित्व के धनी थे। छत्तीसगढ़ का एक ऐसा शख्स है जिन्होंने अविभाजित मध्यप्रदेश शासन में विधायक, उपमुख्यमंत्री, उच्च शिक्षा मंत्री, पंचायत मंत्री, केबीनेट मंत्री रहे तथा आदिवासी विकास परिषद की स्थापना की इन्हीं वजह से वह जनहित में सड़क, शिक्षा, पुलिया व सामाज के उत्थान के लिए अनेक कार्य किए ।

मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची ने कहा की
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उनके सम्मान व पहचान को चिर-स्थायी रखने के लिए आदिवासी उत्थान सेवा – डॉ.भंवर सिंह पोर्ते सम्मान हर वर्ष दिया जाता है। निस्वार्थ भाव से आदिवासियों के कल्याण में जुटे रहे रहे और मरवाही को हमेशा आगे बढ़ाए

कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह बघेल ने कहा की पोर्ते जी का पूरा जीवन काल आदिवासियों की सेवा में गुज़रा। उन्होंने सुदूर वनांचलों में स्थित आदिवासियों को गरीबी, अशिक्षा एवं शोषण से मुक्ति दिलाने के साथ शासन की विकास योजनाओं के माध्यम से उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया।

मरवाही नगर पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह ने कहा की पोर्ते जी मरवाही को पहचान दिलाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी , गांव गरीब किसान मजदूर को आगे बढ़ाने में हमेशा आगे रह
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष शंकर कवंर मंडल अध्यक्ष मरवाही किशन ठाकुर जिला उपाध्यक्ष शिवप्रताप राय किसान महामोर्चा महामंत्री गोविंद गुप्ता  जिला सचिव कांग्रेस राजेंद्र ताम्रकार  जिला संवाददाता भूपेंद सिंह  जिलाध्यक्ष यादव समाज मनोज यादव जिलाध्यक्ष आईटी सेल लाल बहादुर सिंह  युवा कांग्रेस नेता अंकित राय लेक्चरर गोवर्धन तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *