8 सितंबर गुवा के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे डुमरी के विधायक टाइगर जयराम महतो

By
Advertisement
Advertisement

जिला अध्यक्ष करण महतो के नेतृत्व में तैयारी जोरों पर ,  पश्चिमी सिंहभूम के जगह जगह हुई जनसंपर्क कार्यक्रम

चाईबासा/चक्रधरपुर।  पश्चिमी सिंहभूम जिला के गुवा गोली कांड के शहीदों को नमन करने के लिए 8 सितंबर को डुमरी विधायक सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष माननीय जयराम कुमार महतो गुआ आयेंगे।

इसको लेकर  जिला अध्यक्ष करन महतो , जिला सचिव जिला संगठन सचिव दुर्योधन महतो, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय हिन्दवार, जिला महामंत्री राजू महतो, युवा मोर्चा जिला महासचिव अर्जुन मालवा, चक्रधरपुर नगर अध्यक्ष गणेश महतो, जिला सक्रिय सदस्य वीर करुवा, बापी करूवा, सुजीत कुमार सिन्हा, भीम सिंह एवं जिले के कई पदाधिकारी युद्ध स्तर से तैयारी में जूटे गए है।

मंगलवार को नोआमुंडी, जगन्नाथपुर के सियाल जोड़ा , देवगांव व रामतीर्थ आसपास के गांव में जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया गया जिसमें बड़ी संख्या  लोग शामिल होकर जेएलकेएम का समर्थन किया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *