ओपोलो अस्पताल राउरकेला में ईलाज करा सकेंगे मंडल के कर्मी और उनके परिजन

By
Advertisement
Advertisement

पुजा के पहले चक्रधरपुर मंडल के कर्मियों एवं परिजनों को रेलवे का सौगात

चक्रधरपुर के सीएमएम और ओपोलो राउरकेला के सीईओ के साथ हुआ समझौता


चक्रधरपुर  चक्रधरपुर रेल मंडल के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा दीपावली और दशहरा के पूर्व एक बड़ी सौगात मिला है। मंडल के रेल कर्मियों के चिकित्सा सेवा के लिए ओपोलो अस्पाताल राउरकेला के साथ समझौता हुआ है। आज डीआरएम तरुण हुरिया के अनुसंशा पर चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुबत कुमार मिश्र एवं ओपोलो अस्पताल राउरकेला के सीईओ सिद्धार्थ नंदी के साथ आगामी दो साल के लिए चिकित्सा सेवा का समझौता हुआ।

चक्रधरपुर के डीआरएम एवं रेलवे अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. सुब्रत कुमार मिश्र के इस पहल से रेलवे कर्मचारियों में खुशी की लहर है। बताते चलें कि चक्रधरपुर , राउरकेला, बंडामुंडा, झारसुगुड़ा, राजगांगपुर, बीरमित्रपुर इत्यादि झारखंड सीमापवर्ती स्टेशनों के रेलवे कर्मचारियों को सर्वसुविधा युक्त निजी अस्पतालों में चिकित्सा सुविधा की मांग काफी दिनों से होती आ रही थी।

इस सबंध में रेलवे के यूनियनों के द्वारा भी समय समय पर मांग होती आई है। आखिरकार मंडल में रेलकर्मियों को पुजा के पहले ओपोलो अस्पताल में चिकित्सा सुविधा का लाभ का सौगात मिल गया है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *