लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने के मामले में शोएब ढेबर पर 5 हजार का इनाम घोषित

Advertisement

तेलीबांधा पुलिस ने फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जारी की ईनाम उद्घोषणा, सूचना देने वाले की पहचान रखी जाएगी गोपनीय

रायपुर। लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर फिरौती मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शोएब ढेबर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। तेलीबांधा थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 403/2026 में फरार आरोपी की गिरफ्तारी अथवा उसकी गिरफ्तारी करवाने वाली सूचना देने वाले व्यक्ति को यह इनाम देने की घोषणा की है।

50 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

पुलिस के मुताबिक, शोएब ढेबर पर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप है। वहीं मामले में दर्ज शिकायत के अनुसार 14 सितंबर को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे।

आरोपी ने कथित तौर पर खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। साथ ही प्रार्थी, उसके बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दिए जाने की बात सामने आई है।

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय

पुलिस के अनुसार आरोपी शोएब ढेबर गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल द्वारा उसकी गिरफ्तारी के लिए ईनाम उद्घोषणा जारी की गई है।

पुलिस ने अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। मामला रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

Share This Article