होयोहातु पंचायत के दड़कादा गांव में निर्दलीय प्रत्याशी डॉ विजय सिंह गागराई ने चलाया जनसंपर्क अभियान

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर । चक्रधरपुर विधानसभा के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ विजय सिंह गागराई ने चक्रधरपुर प्रखण्ड अंर्तगत होयोहातु पंचायत के दड़कादा गांव में विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया । इस दौरान गांव के ग्रामीणों ने डॉ विजय सिंह गागराई को विभिन्न जनसमस्याओें से अवगत कराया।

इस अवसर पर डॉ विजय सिंह गागराई ने लोगों को आश्वासन दिया की इस विधानसभा चुनाव में आप लोग नए विकल्प के साथ परिवर्तन कीजिए, मैं निश्चित रूप से चक्रधरपुर विधानसभा के तकदीर और तस्वीर को बदल के रख दूंगा।

उन्होंने कहा कि जनता मुझे एक बार मौका दे। चक्रधरपुर विधानसभा का विकास करने के लिये सभी का सहयोग की जरूरत है। इस दौरान काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *