टोकलो में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ समापन , एसएस लोकल स्ट्राइकर जयपुर को हराकर डागिल ब्रदर्स कुदापी बना विजेता

Advertisement

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के टोकलो मैदान में हो-लैंड टोकलो-हादुर द्वारा तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि दिशुम गुरू आशीर्वाद योजना के अध्यक्ष सन्नी उरांव, विधायक प्रतिनिधि पीरु हेम्ब्रम मुख्य रूप से उपस्थित हुए।

इस दौरान उन्होंने प्रतियोगिता के फाइनल में एसएस लोकल स्ट्राइकर जयपुर तथा डांगिल ब्रदर्स कुदापी की टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। जिसके बाद दोनों टीमों के बीच मुकाबला खेला गया।

प्रतियोगिता में डांगिल ब्रदर्स कुदापी की टीम विजेता रही। जबकि एसएस लोकल स्ट्राइकर जयपुर की टीम उपविजेता रही। मौके पर कमेटी द्वारा विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।

मौके पर प्रखंड उप प्रमुख विनय प्रधान, अमर बोदरा, संगठन सचिव प्रदीप महतो, बंदगांव प्रखंड उपाध्यक्ष मनोज डांगिल समेत कमेटी के सदस्य एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *