सर्वो के ज्ञानपथ स्कूल में छात्र छात्राओं के बीच किया पाठ्य सामग्रियों का वितरण

2 Min Read
Advertisement

एप्टेक कंप्युटर सेंटर में 45 छात्रों को दिए गए प्रमाण पत्र

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे महिला कल्याण संघ (सर्वो) द्वारा संचालित एप्टेक कंप्युटर सेंटर और ज्ञानपथ स्कूल के बच्चों के बीच प्रमाण पत्र व पाठ्य पुस्तक सामग्री का वितरण किया गया। रेलवे कालोनी स्थित ज्ञापनपथ स्कूल में बच्चों के बीच पोशाक, पाठ्य पुस्तक और अन्य सामग्रियों का वितरण किया।

ज्ञानपथ स्कूल के कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 तक गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले तथा रेलवे इंग्लिश मिडियम स्कूल में अध्ययन करने वाले प्रत्येक कक्षा के 5-5 बच्चों सहित ज्ञानपथ स्कूल के 30 बच्चों के बीच पुस्तक, कापी, बैग, पेन पेंसिल इत्यादि सामग्रियों का वितरण किया गया। पहले आयोजित हुए कार्यक्रम में 70 बालक बालिकाओं के बीच पुस्तक बैग और अन्य सामग्रियों का वितरण किया गया।

उसी प्रकार सर्वो द्वारा संचालित एप्टेक कंप्युटर सेंटर में अपना कोर्स समाप्त करने वाले 45 छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर सर्वो की अध्यक्षा निक्की हुरिया ने प्रमाण पत्र प्रदान करने के बाद उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मंगलवार को हुए अलग अलग कार्यक्रमों में सर्वो की अध्यक्षा निक्की हुरिया, सचिव भारती मीणा, पूजा चौधरी, फातिमा, पुष्पांजली, एलपीएस की उप प्राचार्या तनूजा शुक्ला सहित अन्य सदस्या शामिल हुई।

सर्वो की अध्यक्षा ने किया लिटिल पर्ल स्कूल का परिदर्शन
सर्वो द्वारा संचालित लिटिल पर्ल स्कूल का मंगलवार को सर्वो की अध्यक्षा निक्की हुरिया ने परिदर्शन किया। इस अवसर पर स्कूल के शिक्षिकाओं से मिले। उनके बच्चों के गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

स्कूल में आवश्यकत होने वाले वस्तुओं की जानकारी ली। इसके अलावा गर्मी मौसम में बच्चों के लिए शुद्ध पेय जल क्लास रुम में पंखे इत्यादि की व्यवस्था की जानकारी ली। अध्यक्षा हुरिया ने स्कूल शिक्षिका से बातचीत किया और गुणवत्ता शिक्षा मुहैया कराने पर बल दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *