दिवंगत श्रीमय मंडल को स्कूल में दी गई श्रद्धांजली

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। संत जेवियर स्कूल पोटका में मंगलवार को दिवगंत छात्र श्रीमय मंडल की आत्मा की शांति के लिए एक शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में विद्यालय के प्राचार्य फादर एस पुथमय राज, सिस्टर रॉनिट तथा स्कूल के शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट मौन रख कर उसकी आत्मा की शांति की कामना की तथा श्रद्धाजंली अर्पित की। इस अवसर पर कक्षा 10 वीं के उसके सभी सहपाठी तथा क्लास टीचर शामिल होकर श्रीमय की आत्मा की शांति के प्रार्थना किया। गौरतलब है कि संत जेवियर स्कूल के 10 वींकक्षा के छात्र श्रीमय मंडल का रविवार को निधन हो गया था।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *