थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों के विरुद्ध 36 (च) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
मामले के आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर की जा रही अग्रिम वैधानिक कार्यवाही
सरगुजा पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर आमनागरिकों मे छोभ उत्पन्न करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे कल दिनांक कों थाना मणीपुर पुलिस टीम द्वारा सार्वजानिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही करते हुए कुल 03 प्रकरणों मे 03 आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
थाना मणीपुर अंतर्गत पहले प्रकरण मे मठपारा तिराहा के पास सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करते हुए आरोपी (01) दीपक जायसवाल उम्रv 32 वर्ष साकिन मठपारा थाना मणीपुर थाना मणीपुर अंतर्गत दूसरे प्रकरण मे मठपारा तिराहा के पास सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करते हुए आरोपी
(02) पंकज पाठक उम्र 35 वर्ष साकिन मठपारा थाना मणीपुर थाना मणीपुर अंतर्गत तीसरे प्रकरण मे मठपारा तिराहा के पास सार्वजानिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले आरोपी पर कार्यवाही करते हुए आरोपी (02) राहुल मुडल उम्र 24 वर्ष साकिन मठपारा थाना मणीपुर के विरुद्ध थाना मणीपुर मे 36(च) आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया हैं, पुलिस टीम द्वारा कुल 03 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों कों गिरफ्तार कर आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी मणीपुर निरीक्षक दुर्गेश्वरी चौबे, सहायक उप निरीक्षक नवल दुबे, प्रधान आरक्षक महेश्वर सिंह, आरक्षक सुरेश गुप्ता, अतुल शर्मा सैनिक अनिल साहू शामिल रहे।

