अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री के मामले मे की गई कार्यवाही, आरोपी से 03 लीटर 600 मिलीलीटर अवैध अंग्रेजी शराब किया गया जप्त

Advertisement

थाना लखनपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही कर आरोपी कों किया गया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से 20 नग अवैध अंग्रेजी शराब गोल्डन गोवा प्रत्येक में 180 एम. एल., कुल किमती लगभग 2600/- रुपये किया गया बरामद

नशीले पदार्थो के अवैध खरीद फरोख्त मे शामिल आरोपियों पर लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही

सरगुजा पुलिस द्वारा अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री के मामलो मे लगातार संदेहियो/आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि घटना दिनांक 19/08/24 कों थाना लखनपुर पुलिस टीम कों दौरान पेट्रोलिंग डीएवी स्कूल टपरकेला के पास एक व्यक्ति झोला में वजनी सामान तेजी से लेकर जा रहा था, जो पुलिस टीम कों देखकर उक्त व्यक्ति सकपका गया उक्त संदिग्ध व्यक्ति कों रोककर पूछताछ करने पर अपना नाम रमेश यादव उम्र 30 वर्ष साकिन अमलभिट्टी महादेवपारा थाना दरिमा का होना बताया,

आरोपी के कब्जे में रखे झोला में रखे सामान के बारे में पूछताछ करने पर टालमटोल करने लगा पुलिस टीम द्वारा उक्त झोला की तलाशी लेने पर झोला में से 20 नग गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब प्रत्येक में 180 एम. एल. कुल 03 लीटर 600 मिलीलीटर कुल किमती 2600/- बरामद किया गया, आरोपी से जप्त अवैध अंग्रेजी शराब के सम्बन्ध मे वैध दस्तावेज की मांग की गई जो आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही किया,

आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से थाना लखनपुर मे अपराध क्रमांक 201/24 धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी लखनपुर निरीक्षक अश्वनी सिंह, सहायक उप निरीक्षक अरुण गुप्ता, आरक्षक राकेश यादव, श्याम सुन्दर शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *