संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम सरगुजा ने सरगुजा जिले के थाना गांधीनगर अंतर्गत भगवानपुर खुर्द से दो आरोपियों से 28 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल किया

By
Advertisement
Advertisement

संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम माननीय उपायुक्त आबकारी श्री विजय सेन शर्मा के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19-10-2024 को गस्त के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना पर थाना गांधीनगर अंतर्गत भगवानपुर खुर्द निवासी कलसाय अगरिया एवं मुन्ना सिंह के घर सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में उड़नदस्ता टीम द्वारा दबिश दी गई।

कलसाय अगरिया के घर से 18 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब एवं  तथा मुन्ना सिंह के घर से 10 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जप्त कर छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा  34(2) एवं 59 (क) के तहत दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय  अंबिकापुर में पेश किया गया जहां से जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता एवं आबकारी उप निरीक्षक टी,आर,केहरी के द्वारा की गई।। हमराह स्टाफ में आबकारी मुख्य आरक्षक रमेश दुबे,,कुमारूराम,, अशोक सोनी,, नगर सैनिक रणविजय सिंह एवं महिला सैनिक राजकुमारी एवं ममता उपस्थित रहे।।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *