राज्यपाल श्री रमेन डेका मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर के लोकार्पण कार्यक्रम में होंगे शामिल

By
Advertisement
Advertisement

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका रविवार को सरगुजा जिला प्रवास पर रहेंगे। वे यहां मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री डेका दोपहर 01:35 बजे राजभवन रायपुर से प्रस्थान कर 01:50 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगे तथा 02:00 बजे मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर हेतु प्रस्थान करेंगे।

इसके पश्चात 02:50 बजे मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर पहुंचेंगे। 02:55 से 03:15 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। 03:20 बजे कार्यक्रम स्थल मां महामाया एयरपोर्ट के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। ततपश्चात 04:40 बजे मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर हेतु प्रस्थान करेंगे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *