राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत किया गया जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर । राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर के आदेश के परिपालन एवं कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. डी.एन. मिश्र, सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री मनोहर लाल जायसवाल एवं जिला मिशन समन्वयक श्री राम प्रकाश जायसवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन जिला ग्रंथालय बलरामपुर में किया गया।

इस प्रतियोगिता में जिले के 06 विकासखण्ड से चयनित कुल 18 छात्र/छात्राओं एवं विद्यालय के शिक्षक / शिक्षिकाओं व आयोजक सदस्यों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया। इस जिला स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं को गणित एवं विज्ञान से संबंधित मौखिक / लिखित एवं क्रिएटिव गतिविधियों के माध्यम से निर्णायकों के द्वारा चयन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान अनंत गुप्ता सेजेस शंकरगढ़, द्वितीय स्थान कु. अमृता यादव सेजेस राजपुर एवं तृतीय स्थान कु. चांदनी महिलांग पी.एम.श्री सेजेस राजपुर ने प्राप्त किया।


इस अवसर पर जिला मिशन समन्वयक श्री राम प्रकाश जायसवाल, सहायक जिला परियोजना अधिकारी श्री मनोहर लाल जायसवाल एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री हरिशंकर सिंह के द्वारा बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ग्रामीण अंचल के बच्चों को अपने प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रेरित किया गया।

इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ए.पी.सी. श्री आनन्द प्रकाश गुप्ता, ए.पी.सी. श्री विनोद पटेल, जिला ग्रंथालय प्रभारी श्री राजकुमार शर्मा, सहा.ग्रेड 03 श्री अमृत कुमार, डा.ए.ओं. कु.शीला मिंज एवं जिला पी.एम.यू. सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। प्रतियोगिता में सम्मिलित सभी छात्र/छात्राओं को मोमेंटो, स्कूल बैग, मेडल एवं प्रमाण पत्र से पुरस्कृत किया गया। तथा कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक / शिक्षिकाओं एवं निर्णायकों को सहायक जिला परियोजना अधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *