कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने केंद्रीय जेल का किया औचक निरीक्षण

By
Advertisement
Advertisement

स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित अन्य सुविधाओं का लिया जायजा

अंबिकापुर । कलेक्टर श्री विलास भोसकर एवं पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने शुक्रवार को केन्द्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल में बंदियों हेतु उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।

पुरुष बैरक, महिला बैरक, मुलाकात कक्ष, किचन, कला उद्योग शाखा, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम आदि का अवलोकन किया गया। वहीं शौचालयों की स्थिति और साफ-सफाई का अवलोकन किया गया।

जेल में कला उद्योग शाखा में संचालित गतिविधियों का अवलोकन करते हुए उन्होंने वस्तुओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए निर्माण प्रक्रिया, प्रशिक्षण एवं विक्रय के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जेल में बंदियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा सहित दी जाने वाली अन्य सुविधाओं की जानकारी ली गई। इस दौरान जेल में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने निर्देशित किया गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *