राधा गोबिंद मंदिर में भजन संध्या और हरि संकीर्तन का आयोजन

By
Advertisement
Advertisement

चक्रधरपुर। रेलवे क्षेत्र के पांच मोड़ स्थित श्री श्री राधा गोबिंद मंदिर में साप्ताहिक भागवत कथा वाचन हरि संकीर्तन भजन संध्या और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर शाम को राधा गोबिंद की आरती, तुलसी आरती मंदिर परिक्रमा, तुलसी परिक्रमा, हरि संकीर्तन और भजन कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम में बालिका गायिका श्रेया दत्ता, श्रीधर सहित अन्य कलाकारों के द्वारा राधा गोबिंद, वृंदावन, मीरा बाई से जुड़ीं मनमोहक भजन प्रस्तुत किया गया जिसमें श्रद्धालु देर शाम तक झूमते रहे। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान सेवक सह अधिवक्ता प्रभु आदिकांत सारंगी, पुजारी संजय राउत, सेविका दमयंती माता, अनुज प्रधान, अभिषेक खलको, मिथुन प्रधान, शिवशंकर महंती, दीपू मोदक, रितु सहित शहर के गणमान्य लोगों के साथ महिलाएं शामिल हुई। कार्यक्रम के अंत में भगवान की शयन आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *