आराहांगा में विधायक सुखराम उरांव ने चलाया जनसंपर्क अभियान

By
Advertisement

चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के सुरबुड़ा पंचायत के ग्राम आराहांग में रविवार को झामुमो प्रत्याशी सह विधायक सुखराम उरांव ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने 20 सूत्री अध्यक्ष ताराकांत सिजुई तथा चक्रधरपुर प्रखंड प्रमुख ज्योति सिजुई की उपस्थिति में संजीत बांकिरा के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर झामुमो प्रत्याशी सह विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि झामुमो के विचारधारा एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रभावित होकर विभिन्न राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं ने झामुमो का दामन थामा हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मौके पर काफी संख्या में झामुमो के कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *