राजस्व कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने उपमुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया

1 Min Read
Advertisement

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

कवर्धा । प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के कबीरधाम प्रवास के दौरान कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ की जिला इकाई द्वारा तहसीलदारों एवं राजस्व अमले को फील्ड स्तर पर कार्य करते समय आने वाली व्यावहारिक समस्याओं से अवगत कराया गया। संघ द्वारा बताया गया कि सीमित कर्मचारी संसाधनों एवं तकनीकी उपकरणों की कमी जैसी चुनौतियों के बावजूद अधिकारी व कर्मचारी पूरी निष्ठा एवं तत्परता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।

संघ ने आग्रह किया कि इन जमीनी समस्याओं के निराकरण से प्रशासनिक कार्यों में अधिक पारदर्शिता, गति और गुणवत्ता लाई जा सकती है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने अधिकारियों की सेवा भावना और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी राजस्व प्रकरणों का त्वरित एवं नियमानुसार निराकरण किया जाना चाहिए।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाई गई समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र उचित निर्णय लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि शासन आमजन को त्वरित और प्रभावी सेवा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है, और इसके लिए प्रशासनिक तंत्र को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *