अज्ञात चोरों ने किताब दुकान को बनाया निशाना

By
Advertisement
Advertisement

एक सप्ताह में दूसरी बार चोरी की वारदात को दिया अंजाम

पुलिस की सुस्त रवैए पर उठे सवाल

उदयपुर/सरगुजा – उदयपुर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड उदयपुर में चोरों का आतंक चरम पर है।

अज्ञात चोरों ने विद्यादीप किताब दुकान में एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

दुकान के संचालक देवेंद्र भदौरिया ने बताया कि चोरों द्वारा विगत सोमवार को हुई चोरी का fir दर्ज कराया गया था उसका समाधान हुआ नहीं और आज रविवार को फिर से चोरी हो गई है। पिछली बार दीवार से ईंट हटाकर बैट इत्यादि की चोरी किए थे आज भी उसी तर्ज पर चोरी की गई है दुकान के भीतर समान बिखरा पड़ा है। पुलिस की सुस्त रवैए से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और पुलिस व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *