महासमुंद में अवैध मुरूम परिवहन पर कार्रवाई : चार हाइवा वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की सख्ती जारी

By
Advertisement
Advertisement



महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए खनिज विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को संयुक्त टीम ने महासमुंद विकासखंड के ग्राम मालीडीह में छापेमारी कर चार हाइवा वाहनों को जब्त किया, जो निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में मुरूम का परिवहन कर रहे थे।

जब्त किए गए वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से तुमगांव थाना परिसर में रखा गया है। खनिज अधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि इन वाहनों पर खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 की धारा 21 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि खनिज पट्टेदारों और परिवहनकर्ताओं को पहले ही चेतावनी दी गई थी कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिज का उत्खनन या परिवहन करना कानूनन अपराध है।

कलेक्टर लंगेह ने कहा कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण के लिए विशेष अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *