चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ कमजोर पड़ा, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

By
Advertisement
Advertisement

नई दिल्ली। चक्रवाती तूफान ‘मोन्था’ तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के ऊपर कमजोर होकर अब गहरे दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। हालांकि इसके असर से देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग ने बिहार, सौराष्ट्र और कच्छ में कल के लिए अत्यधिक तेज वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, झारखंड, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आगामी दो से तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात और विदर्भ क्षेत्र में भी बारिश हो सकती है। विभाग ने तेलंगाना, गुजरात, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में 1 नवंबर तक गरज-चमक के साथ वर्षा की चेतावनी दी है।

रायपुर स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. गायत्री वाणी ने बताया कि चक्रवात ‘मोन्था’ के कमजोर पड़ने के बावजूद दक्षिण छत्तीसगढ़ के सुकमा और बीजापुर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 24 घंटे तक रुक-रुक कर वर्षा जारी रह सकती है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *