प्रतापपुर वन परिक्षेत्र में 12 वर्षीय नर दंतैल हाथी का शव मिला, जांच जारी

By
Advertisement
Advertisement

सूरजपुर। प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के बगड़ा क्षेत्र में 12 वर्षीय नर दंतैल हाथी का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। हाथी की मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

वन विभाग ने स्थानीय निवासियों से सहयोग की अपील करते हुए किसी भी संदिग्ध जानकारी को तुरंत साझा करने का अनुरोध किया है। फिलहाल, घटना को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल बना हुआ है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *