गरियाबंद में नक्सली मुठभेड़: एक नक्सली ढेर, कोबरा बटालियन का जवान घायल

Advertisement

गरियाबंद। जिले के कुल्हाड़ी घाट जंगल में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। यह घटना भालू डिग्गी पहाड़ क्षेत्र में हुई, जहां दोनों ओर से भारी फायरिंग हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया है, जबकि कोबरा बटालियन का एक जवान घायल हो गया है। घायल जवान का इलाज किया जा रहा है।

सुरक्षा बलों ने जंगल में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। जवानों द्वारा इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है ताकि अन्य नक्सलियों की गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

हालांकि, इस पूरी घटना की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *