नौकरी का लालच देकर उड़ाए लाखों, ठगों ने खेला बड़ा खेल

By
Advertisement
Advertisement

नौकरी का लालच देकर उड़ाए लाखों, ठगों ने खेला बड़ा खेल

रायगढ़ @दीपक शोभवानी : जिले में ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां नौकरी के नाम पर दो युवकों को चूना लगाया गया। राहुल साहू और सचिन चौहान ने चक्रधर नगर थाना में विजय नंद गुप्ता और आदित्य महंत के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। आरोप है कि इन दोनों ने NTPC में नौकरी दिलाने का लालच देकर उनकी मेहनत की कमाई हड़प ली।

राहुल साहू ने अपनी शिकायत में बताया कि विजय नंद गुप्ता ने खुद को NTPC का कर्मचारी बताकर उनसे 75,000 रुपये लिए। इसमें 60,000 रुपये नकद और 10,000 रुपये यूपीआई ट्रांजेक्शन के जरिए दिए गए। वहीं, सचिन चौहान से 60,000 रुपये वसूले गए, जिसमें 23,500 रुपये ऑनलाइन और 6,500 रुपये सुरक्षा जमा के नाम पर लिए गए। दोनों का कहना है कि 6 महीने बीतने के बाद भी नौकरी का कोई अता-पता नहीं, और विजय अब फरार है।

सूत्र : हैरानी की बात यह है कि विजय ने पहले भी कई लोगों को इसी तरह ठगा है। पीड़ितों ने पुलिस से गुहार लगाई है कि विजय और आदित्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, उनके पैसे वापस मिलें, और इस रैकेट का भंडाफोड़ हो।

पुलिस ने शिकायत पत्र लेकर जांच शुरू कर दी है। यह खबर उन लोगों के लिए सबक है जो नौकरी के नाम पर बड़े-बड़े वादों में फंस जाते हैं। आखिर कब तक ऐसे ठग बेरोकटोक लोगों की मेहनत लूटते रहेंगे? जांच के नतीजे इस सवाल का जवाब देंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *