Advertisement
आज का ई-पेपर 📄
धरमजयगढ़ थाना प्रगाढ़ की ओर से शुक्रवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो गुड़िया होटल चौक से होती हुई जैस्थाम चौक तक पहुँची।

वहां से यू-टर्न लेकर रैली पुनः थाना परिसर में आकर संपन्न हुई। रैली का उद्घाटन एसडीओपी श्री सिद्धांत तिवारी ने किया। इस अवसर पर नगर के भाजपा नेता,

विभिन्न विभागों के प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। रैली का उद्देश्य नागरिकों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं समाज में सुरक्षा का संदेश देना था।


