चक्रधरपुर मंडल ने अंतरमंडलीय नृत्य प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन

Advertisement

शास्त्रीय नृत्य में प्रथम, लोक नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त

चक्रधरपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल द्वारा 29 जनवरी को आयोजित अंतरमंडलीय सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में चक्रधरपुर रेल मंडल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शास्त्रीय नृत्य में प्रथम और लोक नृत्य में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस सफलता का श्रेय प्रसिद्ध नृत्यांगना और कोरियोग्राफर छंदा भट्टाचार्या की नृत्य मंडली को जाता है, जिन्होंने अपनी कोरियोग्राफी में नृत्य की निपुणता का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में चक्रधरपुर रेल मंडल की नृत्य मंडली में प्रमुख रूप से रिया मुखी, मनीषा महतो, रेश्मी चटर्जी, रितु दास, आर शेषकुमार और रोहन दास ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में चक्रधरपुर मंडल ने रेलवे के विभिन्न मंडल जैसे गार्डन रीच, खड़गपुर ओपन लाइन, खड़गपुर वर्कशॉप, आद्रा, रांची और चक्रधरपुर की टीमों को पछाड़कर शास्त्रीय नृत्य में पहला स्थान हासिल किया।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता में छंदा भट्टाचार्या ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया था। अब, अगले महीने चेन्नई में आयोजित होने वाली नृत्य प्रतियोगिता में चक्रधरपुर मंडल की नृत्य मंडली अपनी प्रस्तुति देगी और एक नई उपलब्धि के लिए मैदान में उतरेगी।

सांस्कृतिक विभाग के सदस्य राजेश कुमार, आशिष दास और शंकर की रही विशेष भूमिका।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *