कट्टे की नोक पर सागौन का अवैध परिवहन करते एक गिरफ्तार, दो वाहन ज़ब्त

By
Advertisement
Advertisement

बलरामपुर । बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत झींगों सागौन जंगल में वन विभाग ने रात्रि गश्त के दौरान कट्टे की नोक पर सागौन का अवैध परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया। वन विभाग ने तस्करों के कब्ज़े 17 नग सागौन लट्ठा, एक बोलेरो, एक पिकअप, दो कटर मशीन ज़ब्त किया। वन विभाग ने सागौन लट्ठा, वाहन, कटर मशीन की अनुमानित लागत करीब 18 लाख रुपए आंकी है।

बलरामपुर वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी जब से पदस्थ हुए है वन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। आए दिन वन तस्करों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू ने बताया कि रात्रि गश्त के दौरान झींगों सागौन जंगल में सीतापुर क्षेत्र से आधा दर्जन युवक पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 0 ईआर 9210 व बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 12 बीजी 4955 में सवार होकर आए हुए थे। कटर मशीन से दो सागौन पेड़ को काटकर 17 नग लट्ठा बनाकर पिकअप वाहन में लोड कर रहे थे। मौके पर जैसे ही वन विभाग के कर्मचारी पहुंचे तस्करों ने कट्टे से फायरिंग करने लगे। इसके बाद सभी तस्कर पिकअप व बोलेरी वाहन में सवार होकर भागने लगे। वन विभाग की टीम घेराबंदी कर बोलेरी वाहन में चालक सीतापुर निवासी 45 वर्षीय अनुलेश पिता अमीन खान को गिरफ्तार किया। पिकअप में सवार सभी रात्रि का फैदा उठाकर फ़रार हो गए। वन विभाग ने 17 नग सागौन लट्ठा का 1 लाख 30 हजार, दो कटर मशीन का 70 हजार, दो वाहन का 16 लाख कुल 18 लाख रुपए आंकी है। वन विभाग ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।


वन विभाग ने जब्त वाहन की राजसात की कार्रवाई करने में जुटी हुई हैं वही फ़रार तस्करों की तलाश में जुटी हुई है। कार्रवाई के दौरान उप वन मंडलाधिकारी आरएसएल श्रीवास्तव, वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू सहित वन विभाग के कर्मचारी मौजूद थे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *