कलेक्टर ने धान खरीदी केेन्द्र बड़कीमहरी एवं पस्ता का किया निरीक्षण

2 Min Read
Advertisement

बलरामपुर, 11 दिसम्बर 2025/ जिले में धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री की रोकथाम सुनिश्चित करने हेतु कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के द्वारा धान खरीदी केन्द्रों का सघन दौरा कर समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और सुचारू धान खरीदी के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए

कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा ने विकासखण्ड बलरामपुर के धान खरीदी केन्द्र बड़कीमहरी एवं पस्ता धान खरीदी केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने धान खरीदी पंजी, निरीक्षण पंजी एवं बारदाना पंजी का अवलोकन करते हुए अब तक हुए धान के भंण्डारण, कुल उठाव के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने धान तौलाई, धान के रख-रखाव की जानकारी समिति प्रबंधक से लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने धान के गुणवत्ता का भी अवलोकन किया तथा धान की नमी का भौतिक सत्यापन कराकर जांच की।

इस दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने धान खरीदी केन्द्रों में उपस्थित किसानों से चर्चा करते हुए धान खरीदी केन्द्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने किसानों को साफ-सुथरे एवं गुणवत्तायुक्त धान, खरीदी केन्द्र में बिक्री हेतु लाने की समझाईश दी जिससे धान खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा ना आए। उन्होंने समिति प्रबंधक से धान की समुचित जाँच के उपरांत ही गुणवत्तायुक्त एवं साफ-सुथरे धान की खरीदी करने के निर्देश दिए।

इस दौरान कलेक्टर ने समिति प्रबंधक एवं उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी केन्द्र में किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *