आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत् 09 से 15 अगस्त तक फहराया जाएगा तिरंगा

1 Min Read
Advertisement

कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

बलरामपुर 08 अगस्त 2024/ इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को देश की आजादी के 77वां वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। इस दिवस को और भी यादगार बनाने के लिए आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत 09 से 15 अगस्त 2024 तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके अंतर्गत सभी लोगों को संस्थानों के साथ अपने घरों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का ने गौरवमयी समय को यादगार बनाने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने अपील की है। उन्होंने कहा कि हम सब अपने घरों, संस्थानों, कार्यालयों, ग्राम पंचायतों में भी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से पूरे सम्मान के साथ फहराएं। ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान को सफल बनाएं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *