ओडिशा के क्योंझर जिला शिक्षा विभाग का प्रतिनिधि मंडल ने किया चक्रधरपुर प्रखंड के ओड़िया स्कूलों का दौरा , 

By
Advertisement

सोमवार को देवगांव, कोलचकडा और जोड़ो उत्क्रमित विद्यालय की ली शिक्षा व्यवस्था की जानकारी,                       

ओडिशा सरकार के भाषा एवं संस्कृतिक विभाग के निर्देश पर झारखंड के ओड़िया स्कूलों के शिक्षा व्यवस्था की सौंपेंगे रिपोर्ट              

चक्रधरपुर । ओडिशा सरकार  के भाषा एवं संस्कृतिक विधायक विभाग के निर्देश पर सोमवार को ओडिशा सीमावर्ती क्योझर जिला शिक्षा विभाग का एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल चक्रधरपुर प्रखंड के ओड़िया स्कूलों का दौरा किया। प्रतिनिधि मंडल में क्योंझर सहायक जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीकांत बेहरा, जिला विकास विज्ञान सुपरवाइजर परमेश्वर महता और सहायक प्रखंड शिक्षा अधिकारी बिरांची नारायण सत्पथी शामिल है।

उत्कल सम्मेलनी चक्रधरपुर के जिला शिक्षा परिदर्शक सरोज कुमार प्रधान की अगुआई में यह प्रतिनिधि मंडल आज सुबह चक्रधरपुर प्रखंड के देवगांव ओड़िया प्राथमिक विद्यालय का दौरा किया और यहां पढ़ाई करने वाले छात्राओं की संख्या, उन्हें झारखंड सरकार की ओर से मुहैया कराए जाने वाले सुविधाओं की जानकारी ली।

इसके पश्चात  यह प्रतिनिधि मंडल ने आदर्श मध्यविद्यालय देवगांव केंदो बस्ती, ओड़िया प्राथमिक विद्यालय कोलचकडा, ओड़िया मध्य विद्यालय पुराना बस्ती और उत्क्रमित मध्य विद्यालय जो जोड़ो का दौरा किया।

प्रतिनिधि मंडल ने विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, छात्रों और ग्रामीण बुद्धिजीवियों से  ओड़िया स्कूलों के ओड़िया भाषी छात्र छात्राओं की सुविधाएं, उन्होंने मुहैया कराए जाने वाले सुविधाएं , स्कूल की स्थिति, पुस्तकों की उपलब्धता, छात्रवृति की सुविधा , स्कूल में ओड़िया शिक्षकों की स्थिति इत्यादि, उनके पारिश्रमिक, स्कूलों में लम्बे समय से बंद पड़े नियुक्तियां की विस्तृत जानकारी संग्रह किया।

यह प्रतिनिधि मंडल सरकार को अपना रिपोर्ट सौंपेगी। बताया जाता हैं यह प्रतिनिधि मंडल आने वाले दिनों में सरायकेला खरसावा जिले के 4 ब्लॉकों के ओड़िया स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था की जानकारी लेंगे और इसकी रिपोर्ट ओडिशा सरकार को सौंपेंगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *