महतारी वंदन सम्मेलन में विष्णु की पाती पाकर उत्साहित महिलाओं ने जताया आभार, अनुभव साझा कर कहा – महतारी वंदन से मिली आर्थिक मजबूती

By
Advertisement
Advertisement

विधानसभा स्तरीय महतारी वंदन सम्मेलन में शामिल हुए सांसद चिंतामणि, महिलाओं को दी शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर जनादेश परब के तहत सोमवार को पूरे जिले में महतारी वंदन सम्मेलन का आयोजन किया जा गया। महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं को सम्मेलन में सम्मानित किया गया। विधानसभा क्षेत्र अंबिकापुर के तहत पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित महतारी वंदन सम्मेलन में सांसद श्री चिंतामणि महाराज शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। नीतू तंवर, विजिता जायसवाल सहित कई महिलाओं ने महतारी वंदन से मिली आर्थिक मजबूती के अनुभव को सभी के समक्ष साझा किया।

सांसद श्री चिंतामणि महाराज ने इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में पूरा किया जा रहा है। इसी में से सबसे महत्वपूर्ण महतारी वंदन योजना है जिसके केंद्र में महिलाएं हैं। शासन की मंशा है कि जब महिलाएं जब सशक्त होंगी तो परिवार सशक्त होगा और समाज सशक्त होगा। योजना का लाभ लें और प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संदेश “विष्णु की पाती” सभी लाभार्थी महिलाओं को वितरित किया गया, जिसे पाकर महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की। मुख्यमंत्री ने “विष्णु की पाती” के माध्यम से महिलाओं के साथ अपनी भावनाएं साझा करते हुए कहा है कि माताओं और बहनों की खुशहाली ही छत्तीसगढ़ महतारी की खुशहाली है। महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह आपके भाई की ओर से सादर उपहार है।


महतारी वंदन सम्मेलन और यहां महिलाओं को मिली विष्णु की पाती, छत्तीसगढ़ सरकार की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रतिबद्धता और दृढ़ इच्छाशक्ति को दर्शाता है।

सम्मेलन में विभिन्न नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी और प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री विलास भोसकर, स्थानीय जनप्रतिनिधि श्री आलोक दुबे सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं उपस्थित रही।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *