कोमटपल्ली के जंगलों से माओवादियों के हथियार बनाने की सामग्री एवं उपकरण बरामद

By
Advertisement
Advertisement

जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत वाटेवागु में नवीन कैम्प की स्थापना के बाद दिनांक 23/12/2024 को डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा 205, 210 एवं केरिपु की संयुक्त टीम कोमटपल्ली की ओर निकली थी ।

🟨सर्चिंग के दौरान संयुक्त टीम के द्वारा कोमटपल्ली जंगल-पहाड़ में माओवादियों के द्वारा बड़े चट्टानों के बीच में छुपा कर रखे हथियार बनाने के उपकरण और सामग्री बरामद किया गया ।

🟨सुरक्षा पार्टी द्वारा बरामद किये गये माओवादी डम्प में गैस वेल्डिंग मशीन मय नोजल, आक्सीजन सिलेण्डर, गैस वेल्डिंग में उपयोग आने वाला पावडर- 08 डिब्बा, इन्वर्टर-01 नग, स्टेबलाईजर 05 नग, स्टील कंटेनर 03 नग, कमर्सियल मोटर 03 नग, ब्लोवर(धौकनी मशीन)-02 नग, ग्लेण्डर मोटर-01 नग, वेल्डिंग राड 200 नग , टुकड़ा लोहे का राड छोटा बड़ा 3-3 नग, खाली मैग्जीन 03 नग, इलेक्ट्रिक स्वीच- 65 नग, रायफल सिलिंग -08 नग एवं 02 नग पोच बरामद किया गया ।

🟨कैम्प स्थापना के बाद क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध अभियान तेज किया गया है । कोमटपल्ली में माआवेादियों के द्वारा बनाये गये 62 फिट के विशाल स्मारक को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया है ।

🟨क्षेत्र में लगातार गश्त सर्चिंग की कार्यवाही जारी है ।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *