स्वच्छता को बढ़ावा देने हेतु दीदी बर्तन बैंक का संचालन

By
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। नगर पालिका निगम रायगढ़ में स्वच्छता को बढ़ावा देने एवं सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री के उपयोग को बंद करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम रायगढ़ कमिश्नर श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय के मार्गदर्शन में दीनदयाल अंत्योदय शहरी आजीविका मिशन योजना से जुड़े स्व सहायता समूहों के माध्यम से निगम क्षेत्र के अंतर्गत 08 अलग-अलग स्थानों पर निगम के द्वारा प्रदान किए गए दीदी बर्तन बैंको का संचालन किया जा रहा है।

दीदी बर्तन बैंक में बाजार दर से भी कम दर पर बर्तन सामग्री उपलब्ध करवाई जा रही है शहर वासी अपने घरों में आयोजित होने वाले छोटे-छोटे कार्यक्रम जैसे जन्म उत्सव कार्यक्रम, वैवाहिक कार्यक्रम, दशगात्र एवं अन्य सामाजिक समारोह में इन स्व सहायता समूह के माध्यम से बर्तन कम किराये पर प्राप्त कर सकते हैं, संचालित बर्तन बैंक का विवरण निम्न अनुसार है, श्री क्षेत्र स्तरीय संघ राम भाटा रायगढ़, मां शक्ति क्षेत्र स्तरीय संघ बैकुंठपुर रायगढ़, नई किरण क्षेत्र स्तरीय संघ नयापारा सोनूमुड़ा रायगढ़, कान्हा जी क्षेत्र स्तरीय संघ पंजीरी प्लांट रायगढ़, रामेश्वर क्षेत्र स्तरीय संघ उर्दना रायगढ़, उत्सव क्षेत्र स्तरीय संघ बेलादुला रायगढ़, प्रगति क्षेत्र स्तरीय संघ गोरख रायगढ़ एवं सखी क्षेत्र स्तरीय सराईभदर रायगढ़ एवं विस्तृत जानकारी के लिए नगर पालिका निगम रायगढ़ से संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *