मुख्यमंत्री साय का कोण्डागांव हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों ने किया स्वागत

Advertisement
Advertisement

कोण्डागांव । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एक दिवसीय प्रवास पर कोण्डागांव पहुंचे। इस दौरान शासकीय गुण्डाधुर कॉलेज हेलीपेड में मुख्यमंत्री साय का जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया।

मुख्यमंत्री के साथ वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा सहकारिता मंत्री केदार कश्यप और सांसद बस्तर महेश कश्यप भी पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीपेड पर विधायक कोण्डागांव एवं उपाध्यक्ष बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण लता उसेण्डी और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ डीआईजी अमित काम्बले, कलेक्टर कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार और जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया।

 

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *