श्री रामलला दर्शन योजना से अयोध्या-काशी यात्रा का मिला सौभाग्य, दर्शनार्थी सरिता ने सफ़र का अनुभव किया साझा

3 Min Read

वहीं महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक आत्मनिर्भरता

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत प्रदेशवासियों को अयोध्या-काशी की निःशुल्क यात्रा कराई जा रही है जिससे दर्शनार्थियों की आस्था और धार्मिकता को नए आयाम मिले हैं। सुशासन की सरकार में हर वर्ष लगभग 20 हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या-काशी की यात्रा कराई जानी है।

अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत चठिरमा की रहने वाली श्रीमती सरिता कश्यप उनमें से एक है जिन्हें अयोध्या काशी यात्रा का सौभाग्य मिला है। वे बताती हैं कि हमारे विष्णु देव साय की सरकार को एक साल हो गया है। उनके माध्यम से हमको आयोध्या का दर्शन का सौभाग्य मिला है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि श्री रामलला दर्शन योजना के तहत हमें अयोध्या धाम के दर्शन कराए गए, इसके साथ ही हमें बेहद खुशी हुई जब हमें काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन का लाभ मिला। हम कभी सोचे नहीं थे कि अयोध्या धाम दर्शन कर पाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सरकार में हमें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया कि सरकार ने बहुत अच्छी व्यवस्था कि आने-जाने के दौरान किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। खाने-पीने और एमरजेंसी में स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था की गई थी। उनका बताया कि ट्रेन से ले जाने से लेकर दर्शन कराने तक की पूरी सुविधा मिली।

वे कहती हैं कि पहले जहां घर से बाहर जाने में खर्च के बारे में सोचना पड़ता था, पर अब अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा का लाभ मिल रहा है और पूरी सुरक्षा के साथ अयोध्या-काशी की यात्रा कर पाएं हैं।

वहीं उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय हम महिलाओं को आर्थिक सहायता दे रहे हैं। महतारी वंदन योजना के तहत एक हजार रुपए हर महीने हमारे खाते में आ जाता है। जिसे हम अपनी आवश्यकता के हिसाब से छोटी-बड़ी सभी जरूरतों को हम पूरा कर पा रहे हैं, उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना से महिलाएं आज आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *