शिक्षाविद् एवं समाज सेवी डॉ ईश्वर प्रसाद यादव बने सामाजिक संगठन यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष

1 Min Read

यादव एकता मंच छत्तीसगढ़ ने डॉक्टर ईश्वर प्रसाद यादव ( शिक्षाविद् प्राचार्य ) को सामाजिक दायित्व देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

संगठन विस्तार के क्रम में यादव समाज की मजबूत एकता निर्माण के उद्देश्य से समाज सेवा से लंबे समय से जुड़े और महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए सामाजिक संगठन ने डॉ. यादव पर प्रदेश का अहम जिम्मेदारी दिया है। इनकी नियुक्ति से समाज में हर्ष व्याप्त है।

सरल सहज और अनुभवी व्यक्तित्व के धनी और आत्मानंद विद्यालय मुंगेली में प्राचार्य का दायित्व संभाल रहे डॉ यादव के संगठन में जुड़ने से सामाजिक कार्य को गति मिलेगा और उनके अनुभव का लाभ समाज को मिलेगा जिससे समाज विकास करेगा। समाज की ओर से डॉ यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया गया है।
            निवेदक
यादव एकता मंच छत्तीसगढ़

TAGGED: ,
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *