शादी का झांसा देकर पीड़िता के सुने मकान में घुसकर बलात्कार कर पीड़िता को गर्भवती करने वाले आरोपी को रामानुजगंज पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में किया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना रामानुजगंज
जिला बलरामपुर रामानुजगंज

नाम आरोपी – हैदर अली पिता जिब्राइल अंसारी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम महाबीरगंज चौकी विजयनगर ।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता का घटना के कुछ ही दिन पूर्व विवाह हुआ था शादी के चार दिन बाद बहुराता में अपने मायके आई थी उसी दौरान पीड़िता का आरोपी हैदर अली से जान पहचान हुआ था, दिनांक 31.01.25 को पीड़िता के परिजन कही बाहर हुए थे पीड़िता घर में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर आरोपी द्वारा पीड़िता के घर में घुसकर उसके साथ जबरन बलात्कार किया गया,

उक्त घटना की जानकारी पीड़िता के ससुराल वालो को होने पर उन्होंने पीड़िता से रिश्ता तोड़ लिया जिसके बाद आरोपी पीड़िता को शादी का आश्वासन देकर काम करने चेन्नई भाग गया, आरोपी हैदर अली के इस कुकृत्य से पीड़िता 05 माह की गर्भवती हो गई ,

जिसकी जानकारी पीड़िता के परिजनों को मिलने पर उनके द्वारा हैदर अली को शादी करने के लिए कहने पर उसने शादी करने से इनकार कर दिया, बहुत समझाने पर भी आरोपी शादी करने को तैयार नहीं है । पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना रामानुजगंज में धारा 64(१), 332(b) bns के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश में चंद घंटों के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *