विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में पहुंचा कृषि रथ

By
Advertisement

नवीन तकनीकों के संबंध में किसानों को दी जा रही जानकारी

बलरामपुर । विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत जिले के किसानों की आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के मार्गदर्शन में विभिन्न विकासखंड अंतर्गत ग्रामों में पहुंच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विकसित कृषि संकल्प अभियान अंतर्गत वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों के दल के साथ कृषि रथ गांव-गांव में पहुंच रही है।

इसी कड़ी में आज कृषि रथ विकासखण्ड शंकरगढ़ अंतर्गत घुघरीखुर्द, जमड़ी विकासखण्ड वाड्रफनगर के रघुनाथनगर एवं सरना विकासखण्ड बलरामपुर के झलरिया एवं डौरा में पहुंची एवं शिविर का आयोजन किया गया। कृषि रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, आधुनिक कृषि उपकरणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लाभ लेने प्रेरित किया गया। शिविर में प्राकृतिक खेती के सम्बन्ध में जानकारी दी गई। बीज उपचार, जैविक खाद, जैविक कीटनाशक, जैविक उत्पाद निर्माण की विस्तार से जानकारी दी गई एवं विभिन्न विषयों पर किसानों से चर्चा किया गया। मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना जानकारी दी गई। साथ ही कार्यक्रम में मृदा स्वास्थ्य कार्ड, कृषि ऋण चेक, धान बीज एवं प्रचार-प्रसार सामग्री वितरण किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *