वर्षों से नीलामी की आस देख रहा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, उप अभियंता ने कहा दो दिवस के भीतर निविदा निकाली जाएगी

1 Min Read

बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर नगर पंचायत हमेशा सुर्खियों में रहा है। अपने कारगुज़ारी को लेकर सुर्खियों में रहने वाला नगर पंचायत कई मामलों में कछुए की चाल चल रहा हैं। इसी कड़ी में वर्षों से निर्माणाधीन दैनिक सब्जी बाजार के पास निर्मित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स भी नीलामी की आस देख रहा हैं विभागीय लापरवाही के कारण लगाता हैं विभाग उसे खंडार में तब्दील करने की मंशा बनाकर बैठा हैं विभाग उसे नीलामी कर प्रदान करता हैं तो दर्जनों युवाओं को रोजगार उपलब्ध हो सकता हैं।

विभागीय पड़ताल से पता चला हैं की विधानसभा चुनाव से पूर्व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के नीलामी की सूचना निकली गई थी जिसे विधानसभा चुनाव के समय से आदर्श आचार संहिता लगने के कारण उक्त नीलामी को निरस्त किया गया था तब से लेकर अब तक विभाग कुलकर्णी नींद में हैं साथ ही नगर पंचायत के मुखिया भी मौन चुप्पी साधे हुए जिसे लेकर आम जनों में रोष का वातावरण निर्मित हैं। नगर पंचायत के उप अभियंता मुकेश दुबे ने कहा कि दो दिवस के भीतर निविदा निकाली जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *