रायपुर परीक्षाओं में लापरवाही और गड़बड़ी का सिलसिला नहीं थम रहा है।

1 Min Read

छत्तीसगढ़ में अब व्यवसायिक परीक्षा मंडल की ओर से ली गई TET की परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगा है।

बताया जा रहा है कि प्रश्न-पत्र के हिंदी भाग में कुछ सवाल सही क्रम में नहीं थे।

गद्यांश पढ़ने के बाद जवाब देने थे लेकिन उससे जुड़े सवाल गद्यांश से एक पेज पहले ही पूछ लिए गए।

TET (Teacher Eligibility Test) की द्वितीय पाली में यह तकनीकी त्रुटि मिली है।

इसके कारण परीक्षार्थियों को परेशान होना पड़ा।

कुछ परीक्षार्थी गद्यांश पढ़े बिना ही सवाल को अटैम्प्ट कर गए।

इससे उनके नंबर में भी प्रभाव पड़ सकता है।

यह परीक्षा मिडिल स्कूल के टीचर के लिए थी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *