राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी

4 Min Read
Advertisement

जिले में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों की दी जा रही जानकारी

मासिक पत्रिका जनमन एवं ब्रोसर का किया जा रहा वितरण

बलरामपुर, 13 दिसम्बर 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव सरकार के सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर जनसंपर्क विभाग द्वारा 1 वर्ष की उपलब्धियों को छायाचित्र के माध्यम से साझा की गई। यह दो दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी चांदो चौक स्थित शहीद पार्क में लगाया गया है। ‘‘सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’’ के थीम पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ जनपद पंचायत बलरामपुर के उपाध्यक्ष श्री भानूप्रकाश दीक्षित ने किया।

इस अवसर पर गणमान्य नागरिक श्री ओमप्रकाश सोनी, श्री दिलीप सोनी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। आयोजित दो दिवसीय प्रदर्शनी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार के एक वर्ष में किए गए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया गया है। इन योजनाओं के तहत ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार सृजन जैसी महत्वपूर्ण पहलें शामिल हैं, जो राज्य की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में योगदान दे रही हैं। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और विकास देखा गया है, जो नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। इस दौरान विभाग द्वारा मासिक पत्रिका जनमन एवं विभिन्न योजनाओं पर आधारित ब्रोसर व पम्पलेट का वितरण भी किया गया।

आमजनों ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन

सुशासन के एक वर्ष पूरे होने पर लगाई गई प्रदर्शनी को सराहा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने के लिए आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने आई छात्रा रोजी खातून और अन्य छात्राओं ने इस प्रदर्शनी की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी के माध्यम से उन्हें मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकास कार्यों और उपलब्धियों की जानकारी मिली। छात्राओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की सरकार ने हर वर्ग के लिए विकास कार्य किए हैं छात्राओं को निःशुल्क सायकल वितरण, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि भी दिया जा रहा है

बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी है, इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को पक्के घर दिए जा रहे हैं, आयुष्मान योजना से निःशुल्क इलाज की सुविधा मिल रही है किसानों के हित में बेहतर निर्णय लिए गए है जिसके अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी की जा रही है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को बकाया बोनस राशि भी दी गई।

वहीं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये दिए जा रहे हैं। बलरामपुर के बिनोद सोनी ने कहा कि इस छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन द्वारा किए गए विकास कार्यों की झलकियाँ दिखाई गई हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार सभी वर्गों के लिए बेहतर कार्य कर रही है और पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है।बलरामपुर निवासी मरियम और बरियों की चन्द्रप्रभा ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और मुख्यमंत्री की महतारी वंदन योजना का लाभ मिलने की बात कही। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस योजना को लागू करने के लिए धन्यवाद भी दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *