शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर मारपीट करने के मामले मे सरगुजा पुलिस की सख्त कार्यवाही, मामले मे शामिल आरोपी किया गया गिरफ्तार

By
Advertisement
Advertisement

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही

मामले मे शामिल एक अन्य आरोपी फरार हैं जिसका पता तलाश किया जा रहा हैं

आपराधिक गतिविधियों मे शामिल आरोपियों पर लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं, इसी क्रम मे मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी मुन्ना गुप्ता साकिन ज्ञानकुंज स्कूल के पीछे मायापुर का दिनांक 07/12/24 कों थाना कोतवाली आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 6/12/24 को प्रार्थी दोपहर मे ठनगनपारा घुमने गया था

जैसे ही प्रार्थी संदीप के अण्डा ठेला के पास पहुंचा था उसी समय ठनगनपारा का राजू इससे शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगा तब प्रार्थी पैसा देने से इंकार किया तभी मौक़े पर राजू का भाई भी आ गया जो भी जबरन पैसा मांगने लगा एवं मौक़े पर प्रार्थी द्वारा पैसा देने से मना किया किया गया तब दोनों आरोपीगण प्रार्थी कों गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का व लात से मारपीट कर चोट पहुंचाये है, मामले मे प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 874/24 धारा 296, 351(3), 115(2), 119(1), 3(5) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

दौरान विवेचना पुलिस टीम द्वारा प्रार्थी एवं गवाहो का कथन दर्ज कर घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले के आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था, पुलिस टीम के प्रयास से मामले के आरोपी राजकु‌मार जायसवाल उर्फ राजू कों हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपी द्वारा अपना नाम (01)राजकु‌मार जायसवाल उर्फ राजू उम्र 30 वर्ष साकिन ठनगनपारा अम्बिकापुर का होना बताया,

आरोपी से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर अपराध घटित किया जाना स्वीकार किया गया, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जाता हैं, मामले मे 01 आरोपी फरार हैं, जिसका पता तलाश किया जा रहा हैं।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक अरुण दुबे आरक्षक संजीव पाण्डेय, शिवमंगल सक्रिय रहे।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *