प्रधानमंत्री आवास योजना ने विश्वनाथ के जीवन में लाया नया सवेरा

By
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में वर्षों पुराना सपना हुआ साकार

बलरामपुर, 26 नवम्बर 2025/ प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों परिवारों के जीवन में पक्के आवास के सपने को पूरा किया है। योजना अंतर्गत जिले के विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम सुलसुली निवासी श्री विश्वनाथ को पक्का आवास मिला, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ।

विश्वनाथ का परिवार पहले कच्चे और जर्जर मकान में कठिन परिस्थितियों में रहता था। परिवार के आय का जरिया मजदूरी एवं खेती-बाड़ी था जिससे परिवार का खर्च ही मुश्किल से चल पाता था, ऐसे में पक्का मकान बनाना उनके लिए संभव नही था। उनका कहना है कि वह सपने भी पक्के घर बनाने का सोच भी नहीं सकते थे। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आवास मिलने से उनके जीवन में खुशियों का नया सवेरा आया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना में लाखों परिवारों के पक्के घर का सपना साकार हुआ है इन लाखों परिवारों में से एक है श्री विश्वनाथ।

विश्वनाथ भावुक होकर कहते हैं कि मैं अब वृद्ध हो चुका हूं और मुझे चलने में परेशानी होती है। घर बनाना तो दूर, एक ईंट उठाना भी मेरे बस की बात नहीं थी। पर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की देन से आज मेरे सिर पर पक्का छत है। उन्होंने सरकार की  जनकल्याणकारी योजना के लिए धन्यवाद दिया है

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *