संविधान दिवस पर किया गया सामूहिक वाचन

By
Advertisement
Advertisement

संयुक्त जिला कार्यालय सहित सभी कार्यालयों में ली गई एकता-अखंडता की शपथ

बलरामपुर, 26 नवम्बर 2025  संविधान दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा एवं उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन किया गया।

इस दौरान कलेक्टर श्री कटारा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुरक्षित रखने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कलेक्टर  ने संविधान के उद्देशिका के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री आर.एन. पाण्डेय, श्री चेतन बोरघरिया, श्री प्रमोद गुप्ता एवं संयुक्त जिला कार्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

संविधान दिवस के अवसर पर जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी संविधान दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना का सामुहिक वाचन किया। साथ ही देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने की शपथ भी ली।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *