पंचायत चुनाव में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, मतदान केंद्रों पर दिखा उत्साह

By
Advertisement
Advertisement

बुजुर्गों से लेकर युवा महिलाओं तक ने निभाया लोकतांत्रिक कर्तव्य

बच्चों को गोद में लेकर मतदान करने पहुंचीं महिलाएं, जागरूकता का दिया संदेश

बलरामपुर, 23 फरवरी 2025 – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने मतदान अधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें दिखीं, जहां वे धैर्यपूर्वक अपनी बारी का इंतजार करती नजर आईं। लोकतंत्र के इस महापर्व में महिलाओं का जोश देखते ही बन रहा था।

बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर स्थित कनकपुर मतदान केंद्र में 81 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता सुगिया और युवा मतदाता माया ने वोट डालकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मतदान के बाद उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर काम में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं, तो लोकतांत्रिक जिम्मेदारी से कैसे पीछे रह सकती हैं।

इसी तरह, लुरगी के प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में सेलवंती और रुनिया नामक मतदाता ने भी वोट डालकर समाज में जागरूकता का संदेश दिया। उन्होंने मतदान कर अन्य महिलाओं को भी प्रेरित किया।

चुनाव के दौरान कई मतदान केंद्रों पर अनूठे नजारे देखने को मिले। नवनिहाल बच्चों को गोद में लिए महिलाएं मतदान करने पहुंचीं, जिससे उनके मतदान के प्रति समर्पण की झलक मिली। कई महिलाओं ने अपने छोटे बच्चों को सीने से लगाकर कतार में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान केंद्रों पर प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए महिलाओं ने कहा कि सुव्यवस्थित इंतजामों के चलते उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। इस चुनाव में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ने यह साबित कर दिया कि वे न केवल अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हैं, बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

Advertisement
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *